देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के बाद 10वीं का भी रिजल्ट घोषित कर दिया है।
लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 93.66 % छात्रों ने परीक्षा पास की है। दसवीं परीक्षा में इस बार 23 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 22 लाख छात्रों ने सफलता हासिल की है। इनमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस बार95 % छात्राएं सफल रही हैं, जबकि लड़़कों के पास होने का प्रतिशत 92.63% रहा है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में इस बार भी टॉप-3 में तिरुवंतपुरम, विजयवाड़ा, बेंगलुरु रहे, जबकि दिल्ली रीजन 7 वें नंबर पर रहा। आखिरी पायदान पर गुवाहाटी का नंबर रहा है।
देखें वेबसाइट
इसके लिए छात्र रिजल्ट को results.cbse.gov.in
पर देख सकते है। इसके अलावा इन अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseresults.nic.in results.cbse.nic.in. पर भी परिणाम देख सकते हैं।