March 27, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

IPL 2022 में हुई अहमदाबाद और लखनऊ टीम की एंट्री, IPL इतिहास की सबसे महंगी बोली लगी लखनऊ के नाम

 1,404 total views,  4 views today

IPL 2022 में डेब्यू कर रही 2 नई टीमों का ऐलान हो गया है। बता दें कि आईपीएल के अगले सीजन से अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें भी मैदान भी उतरेंगी। अहमदाबाद की टीम को सीवीसी कैपिटल ग्रुप ने 5600 करोड़ रुपये में खरीदा है, वहीं लखनऊ को आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा।

संजीव गोयनका ग्रुप ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर लखनऊ को खरीदा

आपको बता दें कि दुबई में हुई बोली में अडानी ग्रुप, टॉरेंट और मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भी हिस्सा लिया था लेकिन उनकी बोली 5000 करोड़ तक भी नहीं पहुंची। वहीं संजीव गोयनका ग्रुप ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर लखनऊ फ्रेंचाइजी को खरीद लिया। संजीव गोयनका ग्रुप के बाद सीवीसी कैपिटल ने सबसे बड़ी बोली लगाई और वो अहमदाबाद को खरीदने में कामयाब रही। बता दें सीवीसी कैपिटल ने हाल ही में स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा, फॉर्मूला वन और रग्बी टीम खरीदी थी। अब उसने आईपीएल में भी अपनी टीम खरीद ली है।बता दें बीसीसीआई ने दो नई टीमों का बेस प्राइस 2000 करोड़ रुपये रखा था। लेकिन गोयनका ग्रुप और सीवीसी ने इससे कई ज्यादा रकम बोली में लगा दी।बता दें आईपीएल में सबसे महंगी फ्रेंचाइजी पुणे वॉरियर्स थी जिसे सहारा ग्रुप ने 370 मिलियन डॉलर में खरीदा था। वहीं मुंबई इंडियंस को रिलायंस ग्रुप ने 111.9 मिलियन डॉलर में अपना बनाया था।