यहां पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया है । साथ ही
नो पार्किंग में वाहन को पार्क करने वाले 05 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
शराब ने नशे में वाहन चलाने पर एक गिरफ्तार
दिनांक 13-6-22 को प्रभारी चौकी धारानौला संजय जोशी द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन सं0 UK01 B 9576 मारुति वैन चालक विकाश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी- गोलना करड़िया अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर, वाहन को सीज किया गया ।


नो पार्किग में वाहन को पार्क करने पर 05 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही
चैकिंग के दौरान ही धारानौला क्षेत्र मे नो पार्किग में वाहन को पार्क करने पर 05 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही कर 2500 रु0 जुर्माना वसूला गया।