उत्तराखंड: बद्रीनाथ यात्रा का होगा आगाज, 18 अप्रैल से ‘त्रिमूंडिया कौथिग’ के साथ शुरू होंगे पारंपरिक अनुष्ठान

उत्तराखंड: ज्योतिर्मठ (जोशीमठ): उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। इसी बीच बद्रीनाथ धाम से जुड़ी खबर सामने आई है।

होंगे यह पारंपरिक अनुष्ठान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट जल्द श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। ऐसे में अब धर्मनगरी जोशीमठ भक्ति के रंग में सराबोर हो गई है। यहां नगर के ऐतिहासिक नृसिंह मंदिर में आगामी 18 अप्रैल से पारंपरिक धार्मिक उत्सवों की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें 18 अप्रैल को प्रसिद्ध ‘त्रिमूंडिया कौथिग’ का आयोजन होगा। 20 अप्रैल को ‘गरुड़ छाड़ कौथिग’ मनाया जाएगा, जिसमें भगवान विष्णु अपने वाहन गरुड़ पर सवार होकर बद्रीनाथ धाम प्रस्थान की मुद्रा में भक्तों को दर्शन देंगे। उत्सव के अंतिम चरण में 21 अप्रैल को आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी और भगवान गरुड़ की डोली नृसिंह मंदिर से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।