उत्तराखंड: ‘डिजिटल शिक्षा’ का नया अध्याय: इतने स्कूलों में लागू होगा ‘स्विफ्ट मॉडल’,डेटा और लैपटॉप से होगी पढ़ाई

उत्तराखंड: उत्तराखंड की स्कूली शिक्षा को हाईटेक बनाने की दिशा में धामी सरकार ने एक बड़ी पहल की शुरुआत की है।

50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ होंगे स्थापित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर विद्यालयी शिक्षा विभाग और कॉन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच हुए एक एमओयू (MoU) के तहत उत्तराखंड में 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’ स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप इन स्कूलों में पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल तकनीक और डेटा आधारित शिक्षण पर जोर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पहल को मजबूती देने के लिए कॉन्वजीनियस फाउंडेशन, अमेजन वेब सर्विस के सहयोग से राज्य के छात्र-छात्राओं को 1000 लैपटॉप वितरित करेगा। यह सहयोग कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत दिया जा रहा है।

इन जिलों से होगी शुरुआत

जिसमेंप्रथम चरण में प्रदेश के चार जिलों के 50 स्कूलों को इस मॉडल के लिए चुना गया है।
• ​पौड़ी: 19 स्कूल
• ​चम्पावत: 19 स्कूल
• ​देहरादून: 06 स्कूल
• ​हरिद्वार: 06 स्कूल