March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: धूम धाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 134 वीं जयंती, खूंट में हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम

भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 134वीं जयन्ती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली खूंट में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, सहकारी बैेंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, अपर जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डा0 चन्द्र सिंह चौहान ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।

आज विश्व में मनाई जा रही है जयन्ती-

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि यह हमारे लिये गौरव की बात है कि गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी अल्मोड़ा जनपद में पैदा हुए। आज विश्व में उनकी जयन्ती मनायी जा रही है और अल्मोड़ा का नाम बार-बार लिया जा रहा होगा। उन्होंने कहा पंत जी एक महान व्यक्तिव धनी थे। आज हमें उनके आदर्शो पर चलकर देश एवं प्रदेश को विकास की ओर ले जाना चाहिए। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत ने भारत की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया व देश को आजाद कराने में सभी आन्दोलनों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि पंत एक महान नेता एवं कुशल प्रशासक के साथ-साथ एक महान समाजसेवी थे।

पं0 गोविन्द बल्लभ पंत थे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी व कुशल प्रशासक-

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक सहित अनेक वक्ताओं ने पं0 गोविन्द बल्लभ पंत के व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलने की बात कही। वक्ताओं ने पं0 गोविन्द बल्लभ पंत को महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी व कुशल प्रशासक बताया।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित पंत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश भाकुनी, ग्राम प्रधान खूंट सरिता आर्या, महेन्द्र बिष्ट, नरेन्द्र कुमार, ललित मोहन पंत, आनन्द सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह भोज, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये साथ ही सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया। इस दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहें।

समाज के लिए पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की भूमिका थी अहम-

इससे पूर्व आज प्रातः चौघानपाटा स्थित पंत पार्क में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर मल्यार्पण किया गया जिसमें नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पं0 गोविन्द बल्लभ पंत का भावपूर्ण स्मरण करते हुए पंत द्वारा देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक सर्घष कर समाज में व्याप्त इन बुराईयों को मिटाने में अहम भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देश एवं प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिलाधिकारी वन्दना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, डा0 जे0सी0 दुर्गापाल, लता तिवारी, राबिन भण्डारी के अलावा अनेक लोग उपस्थित रहे।