अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है।यहाँ कोरोना से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है।
कोरोना से युवती की मौत-
जानकारी के अनुसार जिले के कोविड प्रभारी डॉ. कमलेश ने बताया कि रानीखेत के मिलट्री अस्पताल में एक 19 वर्षीय युवती बीते कुछ दिनों से भर्ती थी। जिसकी वहां एटीजंन जांच की गई। जिसमें युवती की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद युवती की कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर हल्द्वानी भेजा गया। जहां उसकी जांच रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव पाई गई, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही बीते साल 28 दिसंबर 2021 को युवती की मौत हो गई थी।