अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा के चुनाव होने के बाद अब परिणामों का इंतजार है। 04 जून को परिणाम घोषित होंगे।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज
अल्मोड़ा में लोकसभा सामान्य निर्वाचन मतगणना को लेकर प्रशासन तैयारियों में लगा है। जिस पर बीते कल मंगलवार को कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ। इस बार मतगणना को लेकर 498 मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं। इसमें पोस्टल बैलेट की मतगणना में 192 कार्मिक तैनात किए गए हैं। जबकि ईवीएम की मतगणना के लिए कुल 306 कार्मिक तैनात किए गए हैं। जिनमे 90 मतगणना सुपरवाइजर, 96 मतगणना सहायक व 120 माइक्रो आब्जर्वर हैं। इस प्रकार कुल 498 मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं।