अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज दिनांक 01.07.2026 को केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के स्वर्णिम पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला सहकारी बैंक शाखा बाड़ेछीना द्वारा लाभार्थियों को चैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रहें उपस्थित
जिसकी अध्क्षता शाखा प्रबन्धक महेन्द्र सिंह कनवाल द्वारा की गयी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछाना नीमा आर्या उपस्थित रहीं, एवं ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चम्याल एवं पाण्डेतोली ग्राम प्रधान प्रतिनिधी, व ब्लॉक मण्डल अध्यक्ष भैंसियाछाना मंगल रावत उपस्थित रहे।
दी यह जानकारी
कार्यक्रम में शाखा प्रबन्धक द्वारा सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्राहकों को जानकारी प्रदान की गयी, एवं लाभार्थीयों को चैक वितरण किया गयाकार्यक्रम में सचिव एम० पैक्स कालिका श्री जीवन कुमार, एवं सचिव एम० पैक्स भैंसियाछाना श्री षष्टी बल्लभ भट्ट द्वारा पैक्स के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में कुल 24 लाभार्थीयों को मु0 3000000.00 (तीस लाख मात्र) के चैक वितरण किये गये।