देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज जुलाई महीने की शुरुआत आम जनता और खासकर होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।
इतने घटे दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमतों में बड़ी कटौती की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2026 में यह पहला मौका है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। ताजा बदलाव के बाद, दिल्ली में जो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पहले 3,113.50 रुपये में मिल रहा था, उसकी कीमत घटकर अब 2,930 रुपये हो गई है। इस तरह, सिलेंडर की कीमत में कुल 183.50 रुपये की सीधी राहत दी गई है। एक ओर जहाँ कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जानें क्यों बढ़ रही थी कीमतें
बीते कुछ महीनों में मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और अन्य वैश्विक कारणों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा था। स्थिति यह थी कि जनवरी 2026 में इसकी कीमत 1,691 रुपये थी, जो मई तक आते-आते 3,000 रुपये के पार निकल गई थी। जून की शुरुआत में भी इसमें 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में दाम 3,113.50 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुँच गए थे।