अल्मोड़ा: कोलकाता के मशहूर मोहन बागान फुटबॉल क्लब में फुटबॉल खिलाड़ी करन सैरोट का चयन होने पर हुआ भव्य स्वागत

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। धौलछीना में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात करन सैरोट का चयन कोलकाता के मशहूर फुटबाल क्लब मोहन बागान के लिए हुआ है। मोहन बागान देश का सबसे पुराना क्लब है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को अल्मोड़ा में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा कार्यालय में तैनात करन सैरोट का मशहूर फुटबॉल टीम मोहन बागान के लिये चयन होने पर उनका स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया।इस मौके पर सीईओ हेमलता भट्ट ने करन की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

मौजूद रहे

स्वागत कार्यक्रम में वित्त अधिकारी जगदीश सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सुरेश चंद्र जोशी, देवेंद्र पाठक, राजन सिंह नेगी, दीपिका मिश्रा, विजय कुमार पाठक, दुर्गा नेगी, पंकज कुमार जोशी, दिनेश चंद्र, देवेंद्र सिंह नेगी, हयात जम्याल, गोविंद मेहता, दीप चंद्र पांडे, जगदीश सोनल, पान सिंह मेर, कमल बिष्ट, बलवंत सिंह तड़ागी, भुवन चंद्र जोशी, भुवन सांगा, त्रिलोक सिंह, विशाल राणा, सुरेंद्र कुमार, हेमंत भंडारी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।