अल्मोड़ा: रानीखेत डिग्री कॉलेज में 2 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, बैंकिंग क्षेत्र में युवाओं के पास नौकरी का सुनहरा अवसर

​अल्मोड़ा: शिक्षित बेरोजगार महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 2 नवंबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज), रानीखेत में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
​
लगेगा रोजगार मेला

इस संबंध में सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न संबंधित बैंकों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार  के माध्यम से संपन्न होगी। इच्छुक और पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों व बायोडाटा के साथ 2 नवंबर को रानीखेत डिग्री कॉलेज पहुंचकर इस मेले में भाग ले सकते हैं।