अल्मोड़ा: शहीद दिवस के अवसर पर कल 19 अगस्त को स्याल्दे विकासखंड स्थित आर्य इंटर कॉलेज देघाट में एक विशाल बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर लगेगा।
शिविर का आयोजन
बताया कि क्षेत्रीय विधायक महेश जीना की अध्यक्षता में होने वाले इस शिविर का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे से होगा। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही शिविर में मुफ्त चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर स्थल पर अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जा सके।