अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में दिनांक 14/11/2025 की रात्रि सांगड़ साहू गांव की महिला गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर गलोबन्द लूट लिया गया था। जि पर तहरीर के आधार पर धारा 103(1)/309(4) BNS बनाम अज्ञात FIR NO-20/2025 पंजीकृत कर थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
हत्या मामले का खुलासा
इस मामले में एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा तत्काल सांगड़ साहू गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही फॉरेंसिक यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। जिसके बाद इस हत्याकांड मामले में निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी प्रभारी एसओजी थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक,थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट,थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था। वहीं हत्या का खुलासा करने के लिये पुलिस टीमों द्वारा थाना लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को मजबूत कर संदिग्ध पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई गई तथा इस दौरान लगभग 100 व्यक्तियो से पूछताछ कर जानकारियां जुटाई गई।
हत्यारोपी गिरफ्तार
इस मामले में मैनुअल, सर्विलांस,फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन, टैक्निकल टीमों के समन्वय से दिन-रात पुलिस टीमो के संयुक्त अथक प्रयासों से दिनांक 14/12/2025 को अभियुक्त गोपाल सिंह को पूछताछ के लिये थाने लाया गया। जिसके कब्जे से 1,20,500 बरामद हुए तो सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा गंगा देवी की हत्या कर गलोबन्द लूटना कबूल किया गया। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त गोपाल सिंह की निशानदेही पर हल्द्वानी में सुनार की दुकान से गलोबन्द बरामद की गई।
पूछताछ में बताई यह बात
अभियुक्त गोपाल सिहं 40 वर्ष पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी सांगड़ साहू क्वार्बी लमगड़ा अल्मोड़ा ने पूछताछ में बताया कि वह PRD में कार्यरत है ,साथ ही गांव में और लोगों के साथ-साथ मोहन सिंह (गंगा देवी के पति) के यहां भी खेत जोतने का कार्य करता था। उसकी पुत्री की शादी नवंबर माह के अंत में तय थी,जिसके लिये वह पैसों का इंतजाम नही कर पा रहा था। गंगा देवी ने उसे लड़की की शादी के लिये 25 हजार रुपये देने का वादा किया था,दिनांक 14/11/2025 को गोपाल सिंह मृतका गंगा देवी के घर पहुंचा और रुपये मांगने पर गंगा देवी ने रुपये नही दिये तो गलोबन्द से उसका गला दबाकर कान के कुण्डल भी नोचने का प्रयास किया। डोरी में बधा होने के कारण नही ले पाया। गंगा देवी की सांसे रुकने के बाद गोपाल ने गलोबन्द निकालकर महिला को बेड में सुलाया और कम्बल डालकर घर को चला गया। गोपाल ने गलोबन्द को एक पत्थर के नीचे छुपा दिया था,जब पुलिस द्वारा पूछताछ की जाने लगी तो डर के कारण गलोबन्द का कुछ नही किया। बताया कि जैसे तैसे दिनांक 30.11.2025 को उसने अपनी लड़की की शादी कर दी । दिनांक 09.12.2025 को जब उसे लगा कि पुलिस का ध्यान उसकी ओर नही है, तब गलोबन्द बेचने हल्द्वानी चला गया। दिनाक 10.12.2025 को उसने झूठ बोलकर हल्द्वानी में एक सुनार की दुकान पर मृतका गंगा देवी का गलोबंद एक लाख छब्बीस हजार में बेच दिया था।
पुलिस टीम पुरस्कृत
इस हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को रिद्धिम अग्रवाल, आई0जी0 कुमाँऊ रेंज द्वारा 15,000 रुपये का व एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 10,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
पुलिस टीमें व एसओजी टीम
निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा।
कानि0 राकेश भट्ट,
कानि0 राजेश भट्ट,
कानि0 इरशाद उल्ला
कानि0 चन्दन सिंह
कानि0 हरीश
हेड कानि0 फिरोज खान-सर्विलांस
थाना लमगड़ा
1-थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक 2-चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली 3-चौकी प्रभारी जैती दिनेश सिंह परिहार 4-अपर उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव 5-हेड कानि0 देवराज सिंह 6-हेड कार्की दिनेश कार्की 7-हेड कानि0 मुकेश टंगड़िया 8- कानि0 दीवान बोरा 9- कानि0 विजय बहुगुणा 10- महिला कानि0 मनीषा 11-महिला कानि0 मुन्नी पंत 12- अनुचर मोहन सिंह व समस्त थाना लमगड़ा पुलिस टीम
थाना दन्या
थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत
कानि0 प्रमोद कुमार
कानि0 प्रदीप कुमार
थाना धौलछीना
थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट
हेड कानि0 सुरेन्द्र सिंह
हेड कानि0 कुन्दन