अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में पुलिस लाइन मैदान में दो दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें एसडीआरएफ अल्मोड़ा टीम द्वारा जवानों को आपदा प्रबन्धन के गुर सिखाये गये और आपदा उपकरणों का संचालन करने तथा आपदा के दौरान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया बचाव एवं राहत कार्य, प्राथमिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा आपदा प्रबन्धन उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने की कार्यवाही बताई।