अल्मोड़ा: AAP पार्टी के नेता संजय सिंह की जमानत है न्याय की जीत- भुवन जोशी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा आम आदमी पार्टी के भुवन जोशी ने राज्यसभा सांसद और जाने माने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को जमानत मिलने को न्याय की जीत बताया।

जारी बयान में कहीं यह बात

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के सरकारी मशीनरी के माध्यम से किए जा रहे इस दमन की निंदा की और कहा कि न्यायपालिका ने प्रवर्तन निदेशालय के मुंह पर भी तमाचा मारा है। उन्होंने कहा कि ईडी न्यायालय में यह जवाब नहीं दे पाई कि संजय सिंह जी को इतने समय जेल में क्यों रखा गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करने का जबाव भी प्रवर्तन निदेशालय के आला अधिकारियों को देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अपनी पारदर्शी राजनीति के लिए सदा आम आदमी पार्टी विश्व पटल पर मानी जाती है। अरविंद केजरिवाल व संजय सिंह जैसे विश्व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं के दमन के खिलाफ विदेशों से भी आवाज उठी थी जिससे उनके राजनीतिक कद का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कहा छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यो में सक्रीय रहे संजय सिंह

भुवन जोशी ने जारी बयान में कहा कि अपने छात्र जीवन से ही 1994 से संजय सिंह सामाजिक कार्यो में सक्रीय रहे हैं। वे पेशेवर शिक्षा माईनिंग इंजीनियरिंग कर राजनीति में आए हैं और अन्ना आंदोलन से लेकर आज राज्य सभा सांसद तक का सफर उन्होंने अपनी योग्यता के बल पर तय किया है। भारतीय राजनीति में वे एक प्रखर और वि़द्वान नेता बनकर उभरे हैं और बतौर सांसद उनके तर्कों से सदैव विपक्ष निरूत्तर हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कोई भी सरकार हो लोकतंत्र की मजबूती के लिए विपक्ष को भी मजबूत करने की धारणा पर काम करना चाहिए। विद्वेष और दमन की राजनीति लोकतंत्र  और समाज दोनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का जवाब आने वाले चुनावों में अपने रूझानों से अवश्य देगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के दमन के प्रकरण को लेकर वे भी जनता के बीच जा रहे हैं।