अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 05.02.2026 को थाना सल्ट का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
किया निरीक्षण
जिसमें थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना,कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाना में साफ-सफाई सही पाई गयी।
• थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी।
• थाने के आवासीय भवनों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त दीवार, खिड़कियां को ससमय मरम्मत करने के थानाध्यक्ष को दिए निर्देश।
• कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।
• सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को ससमय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक कर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
• लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई।
• लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने,वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।
• अभिलेखों को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
• सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया।
• थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
• बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।
• अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
• व्यापक सत्यापन अभियान व जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
रहें मौजूद
इस निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।