अल्मोड़ा: देश सेवा के लिए तैयार अग्निवीर, अल्मोड़ा स्टेडियम में चयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान समारोह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल गुरुवार को अल्मोड़ा स्टेडियम एक खास समारोह का आयोजन किया गया।

किया सम्मानित

इस मौके पर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों से अग्निवीर योजना में चयनित हुए होनहार युवाओं को जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही इस प्रेरणादायक आयोजन को सार्थक रूप दिया गया और अग्निवीर युवाओं को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान की।
बताया कि यह पल अल्मोड़ा के लिए गर्व से भरा हुआ रहा। जब इन युवाओं ने देश सेवा के मार्ग पर दृढ़ कदम बढ़ाए और खिलाड़ियों की उपस्थिति ने उन्हें सम्मानपूर्वक शुभकामनाएँ दी।