अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब सड़क पर पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य जारी है।
पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य जारी
इससे बीते कल बुधवार को भी यातायात बाधित रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब के पास दरक रही पहाड़ी मुसीबत का सबब बनी हुई है। बुधवार को भी छठे दिन हाइवे पर वाहनों का आवगमन बाधित रहा। जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है। लोगों को अतिरिक्त किराया खर्च कर दूसरे मार्ग से गंतव्य को पहुंचने के साथ ही अधिक रूपए खर्च करने पड़ रहे है। इस संबंध में हाईवे के ईई महेंद्र कुमार ने बताया कि दो पॉकलेंड मशीनों से मार्ग को दुरस्त करने के प्रयास किये जा रहे है। कहा कि जल्द मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बीते शुक्रवार शाम सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में समां गया था। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था।