अल्मोड़ा: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव करें सहायता, पहुंचाए अस्पताल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है।

साइबर अपराधों की दी जानकारी

इसी क्रम में बीते कल दिनांक 31 जनवरी 2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरुकता माह अभियान के अंतर्गत सल्ट पुलिस द्वारा क्षेत्र के वाहन चालकों व लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए,यातायात नियमों, संकेतो/चिन्हों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर  दोपहिया वाहन में हमेशा हेलमेट धारण करने, तीन सवारी नही बैठाने, रैश ड्राईविंग नही करने, टैक्सी चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने, ओवर स्पीड/ओवरी सवारी नही बैठाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने हेतु प्रेरित किया।