अल्मोड़ा: जिला योजना समिति चुनाव के लिए ARO की नियुक्ति में हुआ संशोधन, जी.डी. सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

अल्मोड़ा: जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी (ARO) की नियुक्ति में आंशिक संशोधन किया गया है।

आंशिक संशोधन

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम अल्मोड़ा के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (जिला पंचायत कार्यालय भवन, कक्ष संख्या-01 मतदान केंद्र) के लिए पूर्व में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जे.पी. टम्टा को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया था। हालांकि, टम्टा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी (EVM/VVPAT) का नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जहां 05 अक्टूबर से प्रथम स्तरीय जांच (FLC) का काम शुरू हो चुका है। इसी व्यस्तता को देखते हुए जे.पी. टम्टा के स्थान पर अब लघु सिंचाई खण्ड, अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता जी.डी. सिंह को नया सहायक निर्वाचन अधिकारी (ARO) नियुक्त किया गया है।
​नवनियुक्त अधिकारी जी.डी. सिंह को निर्देश दिए गए हैं कि वे उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर लें और निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही नामांकन, मतदान एवं मतगणना से जुड़ी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करें।