अल्मोड़ा की तनिष्का साह ने कॉमर्स में गाड़े झंडे, 93% अंकों के साथ बनीं शारदा स्कूल की सेकंड टॉपर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में शारदा पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा तनिष्का साह ने कॉमर्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज बुधवार को इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें अल्मोड़ा जिले होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। तनिष्का ने 93% अंक प्राप्त कर स्कूल में द्वितीय स्थान (सेकंड टॉपर) हासिल किया है। तनिष्का, अल्मोड़ा के गंगोला मोहल्ला की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। तनिष्का की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और परिजनों का अटूट सहयोग रहा है।
प्रतिशत: 93% (कॉमर्स स्ट्रीम)
​स्थान: सेकंड टॉपर (शारदा पब्लिक स्कूल)

दी शुभकामनाएं

​तनिष्का एक साधारण पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता, हिमांशु साह, पेशे से ठेकेदार हैं और माता, रीना साह, एक कुशल गृहणी हैं। तनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के प्रोत्साहन को दिया है।‌ तनिष्का की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा व स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।