अल्मोड़ा: ​पीएम श्री हवालबाग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल को मिला ‘विज्ञान पुरोधा सम्मान’, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल को उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्राद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट ) ने विज्ञान पुरोधा पुरुष्कार से सम्मानित किया है।

प्रदान किया सम्मान

उनको यह पुरुष्कार मानसखंड विज्ञान केन्द्र में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रदान किया। डॉ नयाल को यह पुरुष्कार विज्ञान शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी, प्रेरणादायी एवं उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में प्रदान किया गया है‌।

किए यह उल्लेखनीय कार्य

डॉ नयाल द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किये गए हैं। उन्होंने अपने विद्यालय में नीति आयोग भारत सरकार के सौजन्य से अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना एवं उसका विगत 8 वर्षो से कुशल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन में 2 छात्रों रितिक नेगी और राहुल नेगी ने राष्ट्रीय कार्यशाला देहरादून में अपने इन्नोवेटिव मॉडलों को प्रदर्शित किया है‌। उनके सक्रिय प्रयासों से विद्यालय की एटीएल को अटल इन्नोवेशन मिशन, नीति आयोग भारत सरकार द्वारा स्टार एटीएल ऑफ़ इंडिया के रूप में चयनित किया गया है और साथ ही 12 बार एटीएल स्कूल ऑफ़ द मंथ चयनित किया है। वहीं हवालबाग भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत एटीएल में बच्चों द्वारा बनाये गए इन्नोवाटिव मॉडल्स की प्रशंसा कर चुके हैं l संजय उप्रेती ( यूएसए ), मनोज बिष्ट (यूएसए ), राज भट्ट ( यूनाइटेड किंगडम ) सहित कई वैज्ञानिक और शिक्षाविद समय समय पर विद्यालय में आकर बच्चों को मार्गदर्शन देते हैं l