अल्मोड़ा: पश्चिमी देशों में तनाव के बीच स्प्रिंग डेल्स के विद्यार्थियों ने निकाली विशाल रैली, की विश्व शांति की कामना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 16 मार्च 2026 को खाड़ी देशों के मध्य जारी तनाव के बीच विश्व शांति की कामना को लेकर स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सोहनलाल के मार्गदर्शन में एक विशाल रैली निकाली।

रैली का आयोजन

यह रैली शिखर होटल माल रोड अल्मोडा से शुरू हुई। जिसको विधायक मनोज तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। साथ ही उन्होनें भी इस मौके पर अमन चैन का संदेश दिया। इसके बाद चौघानपाटा से शिवाय होटल होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी रैली में छात्रों ने युद्ध रोकने और शांति बहाली के संदेश दिए।

दिया यह संदेश

विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने तख्तियां और बैनर हाथ में लेकर युद्ध नहीं शांति चाहिए, विश्व में शांति लाएं, बम को ना और किताबों को हां जैसे नारे बुलंद किए। यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार से होते हुए वापस विद्यालय पहुँची। छात्रों ने कहा कि युद्ध से विनाश होता है और मानवता खतरे में पड़ती है। रैली का मुख्य उद्देश्य वैश्विक घटना के प्रति छात्र छात्राओं और आम जन मानस को जागरूक करने और उनमें शांति की भावना जगााने के लिये निकाली गई थी। इस रैली में विद्यालय के कक्षा 11 वीं और 12 वीं के 90 छात्र छात्राएं व शिक्षक शामिल थें, जिन्होनें विश्व भर में शान्ति की प्रार्थना की।