अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के विधानसभा सोमेश्वर और तहसील रानीखेत के अंतर्गत विदेश्वर स्थित प्राचीन ऐड़ाद्यो महादेव मंदिर को अब नयी पहचान मिलेगी।
होगा सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य
मिली जानकारी के अनुसार यह मन्दिर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। जल्द इस मंदिर का सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मन्दिर को मानसखंड माला मिशन में शामिल करने की घोषणा की है। जिसके तहत इस मंदिर का सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष मजखाली दीपक सिंह ने यह जानकारी दी है। साथ ही बताया कि ऐड़ाद्यो महादेव मंदिर का विकास होने से धार्मिक परंपराओं का संरक्षण तो होगा ही, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पर्यटन में भी इजाफा होगा।