अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लाॅक के कुंवाली गांव स्थित पौराणिक आदि ब्रदीनाथ मंदिर का सुधारीकरण होगा।
मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
मिली जानकारी के अनुसार इस मंदिर को मानसखंड माला में शामिल कर दिया है। जिसके बाद अब मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। पर्यटन विभाग मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकसित करने के लिए पंचायत चुनाव के बाद डीपीआर बनाने का कार्य करेगा। लंबे समय से स्थानीय लोग इस मंदिर को विकसित करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद कुछ दिनों पहले ही मंदिर के मानसखंड माला में शामिल होने से स्थानीय लोगों ने इसके धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध होने की उम्मीद जताई है।