अल्मोड़ा: मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, कार्य बहिष्कार पर रहने से केंद्रों में लटके रहें ताले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना हुआ है।

इन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

इसी क्रम में आज मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यबहिष्कार पर रहे। नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने, सिनियरटी के हिसाब से मानदेय वृद्धि करने, सेवानिवृत्ति के बाद पांच लाख रुपये देने, आदि की मांग कर रहे है। लेकिन उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे अब कार्यबहिष्कार को मजबूर होना पड़ रहा है।

दी यह चेतावनी

साथ ही समस्याओं का समाधान नहीं होने तक कार्यबहिष्कार पर डटे रहने व आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता तिवाड़ी, जिला अध्यक्ष किरन जोशी, उपाध्यक्ष उमा अधिकारी, लक्ष्मी रौतेला, कमला लटवाल, हेमा आर्या, दीपिका तिवारी, नीमा देवी, मीना आर्या, रेनू आदि मौजूद रहे।