अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
पुलिस का जागरूकता अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 31.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह द्वारा नगर अल्मोड़ा में स्थानीय नागरिकों एवं टैक्सी चालकों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सड़क पर यातायात संकेतों का पालन करने, सदैव बाईं ओर चलने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन न चलाने संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया। नागरिकों को गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) योजना के उद्देश्य, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले व्यक्तियों को प्राप्त कानूनी संरक्षण एवं उनके अधिकारों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, नवीन आपराधिक कानूनों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों— डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, मानस हेल्पलाइन 1933 एवं आपदा हेल्पलाइन 1070 के संबंध में भी जागरूक किया गया।