अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर में बीएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर (कैमिस्ट्री) की परीक्षा कल

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग में स्नातक स्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है।
​

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार विभागाध्यक्ष प्रो. रोबीना अमान ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएससी पहले सेमेस्टर (जीई) के अंतर्गत ‘बेसिक्स ऑफ कैमिस्ट्री प्रथम’ और बीएससी तीसरे सेमेस्टर (जीई) के अंतर्गत ‘बेसिक्स ऑफ कैमिस्ट्री तृतीय’ की परीक्षा आगामी 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी।