अल्मोड़ा: आगामी 25 से 28 नवंबर तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली अंडर-18 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया जाएगा।
दी यह जानकारी
इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल कल 19 नवंबर को आयोजित होगा। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल सुबह 11:00 बजे से स्थानीय स्टेडियम में शुरू होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की इच्छुक और पात्र बालिका खिलाड़ी निर्धारित समय पर स्टेडियम में उपस्थित होकर ट्रायल में भाग ले सकती हैं। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।