अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में साइबर ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रहीं हैं।
साइबर ठगों का जाल
एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भिकियासैंण के एक युवक को फोन पर महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। सल्ट थाना क्षेत्र के भिकियासैंण सैणमानुर मंगोरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसकी फोन पर एक महिला से जान पहचान हुई। दो दिन उसने कहा कि मेरी मम्मी-पापा की मैरिज एनिवर्सरी है। इसलिए आपको गिफ्ट भेज रही हूं। उसने एक पार्सल भेजा है। जिसके बाद पार्सल भेजने के नाम पर तीन लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। जब महिला उससे और रुपये मांगने लगी तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
जांच शुरू
जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही सल्ट थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि अल्मोड़ा कोतवाली और सल्ट थाने में साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।