अल्मोड़ा: कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, किया धरना प्रदर्शन, शुद्धीकरण विवाद पर लगाया राजनीति करने का आरोप

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सोमवार को मालरोड स्थित आंबेडकर पार्क में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

किया धरना प्रदर्शन

इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हल्द्वानी में ‘शुद्धीकरण’ के नाम पर ओछी राजनीति करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है, जिसे भाजपा और राज्य की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
​कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक दलित समाज को केवल राजनीतिक सीढ़ी की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की जनता वोट बैंक और भावनात्मक राजनीति के लिए भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

रहे उपस्थित

इस प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोक राम, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, गंगा बिष्ट, कुंदन लटवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, विनीत बिष्ट, अर्जुन बिष्ट चीमा, संदीप श्रीवास्तव, नीमा आर्या, त्रिलोक रावत, ललित लटवाल, संजय बिष्ट, सुरेश परदेसी, प्रमोद पवार और वीरेंद्र आर्या सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।