अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

आज 25 दिसम्बर है। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वीं जयंती है। उनकी जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाई गई।

चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया याद-

इस अवसर पर आज अल्मोड़ा में भाजपा कार्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

अटल ने भारतीय राजनीति को पढ़ाया सुचिता का पाठ-
 
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अटल ने भारतीय राजनीति को सुचिता का पाठ पढ़ाया और भारतीय राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि उनके बताये गये मार्ग पर आज भारतीय जनता पार्टी चल रही है।

भारतीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे वाजपेयी-

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि स्व. वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। जिन्होंने साफ व स्वच्छ राजनीति का अटल संदेश पूरी दुनिया को दिया। सभी कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

इस दौरान यह लोग रहें मौजूद-

प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, अरविंद बिष्ट, मनोज जोशी, अजय वर्मा, विनित बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र सत्याल, किरन पंत, लीला बोरा, बिना नयाल, चंद्रा जोशी, रमा जोशी, लक्की वर्मा, पूनम पालीवाल, बंशी लाल कक्कड़ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।