अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जन मिलन कार्यक्रमों में सुनी जनता की समस्याएं, की यह घोषणा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या बीते कल मंगलवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बेह गागिल गांव और बिमौला गांव पंहुची।

जनता की सुनी समस्याएं

यहां उन्होंने आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में जनता की समस्याओं को सुना। जानकारी के अनुसार उन्होंने सिंचाई योजना के विस्तार के लिए 90 लाख रुपए के अनुमोदन की जानकारी दी। साथ ही खनिया तोप-पिटोड़ा के बीच सीसी मार्ग के निर्माण हेतु विधायक निधि से ढाई लाख रुपए जारी करने की भी घोषणा की।
स्याही देवी मंडल के बिमौला गांव में आयोजित कार्यक्रम में देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण, कोसी बैराज से तल्ला बिमौला सड़क मार्ग एवं शमशान घाट में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रत्येक के लिए दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्वार के लिए जिला योजना से धन आवंटन का आश्वासन भी दिया। साथ ही बेह में प्राथमिक विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन की समस्या दूर करने हेतु बच्चों को पास के इंटर कॉलेज में शिफ्ट करने का त्वरित निर्णय लिया और इस बारे में विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित किया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।