अल्मोड़ा: एक्सपायरी कीटनाशक बांटने का मामला, लिया एक्शन, फर्म हुई ब्लैक लिस्टेड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कृषकों को एक्सपायरी कीटनाशक बांटने के मामले में कार्रवाई हो रही है।

की थी कार्यवाही की मांग

इसी क्रम में कृषि रक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। साथ ही कोतवाली में संबंधित फर्म के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

टीम का किया गठन

जानकारी के अनुसार  बीते बुधवार को भिकियासैंण तहसील न्याय पंचायत चौनलिया की ग्राम पंचायत निगराली में किसानों को एक्सपायरी डेट का कीटनाशक बांटने का मामला सामने आया था। जिसका बाद मुख्य कृषि अधिकारी ने कीटनाशक के वितरण पर रोक लगा दी थी। जबकि मुख्य कृषि अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित की।

किया गया प्रतिबंधित

जिसमें संबंधित रसायन की पैकिंग में कूटरचना कर जालसाजी करते हुए पुराने बैच नंबर, निर्माण तिथि व अंतिम प्रयोग तिथि एवं एमआरपी पर अत्यन्त सफाई के साथ नया प्रिंट कर नया बैच नंबर, निर्माण तिथि व अंतिम प्रयोग तिथि एवं एमआरपी को प्रिंट कर दिया गया है। जिस वजह से कृषक गुमराह एवं भ्रमित हुए है एवं विभाग की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मैसर्स निमला आर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के रसायनों के क्रय को जनपद अल्मोड़ा में प्रतिबंधित कर दिया गया है।