अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रही है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
तीन दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, 54 हजार रुपये ठगे
मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में सोमेश्वर की ग्राम पंचायत बले निवासी दलीप सिंह ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया कि तीन मार्च को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जिस पर कालर ने कहा कि उनका आधार कार्ड नंबर से मुंबई में एयरटे0ल स्टोर से 14 जुलाई 2025 को सिम खरीदा गया है। ठग ने झांसे में लेने के लिए कहा कि सिम कार्ड होल्डर नरेश गोयल, जेट एयरबेज की ओर से की गई मनी लांडरिंग में बेनेफिसरी है। ठगों ने कहा कि इस मामले में उन्हें आरोपित बनाया गया है और सुप्रीम कोर्ट की ओर से गिरफ्तारी वारंट निकला है। ठगों ने कहा कि उनका सहयोग करने पर गिरफ्तारी से बचा जा सकता है।
इसके बाद ठग ने काल एक महिला को ट्रांसफर करने की बात कही। जिसके बाद वाट्सएप पर काल आई। जिसमें कथित महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि आप जांच में सहयोग करें और कमरा बंद कर लें। ठगों ने इसके बाद बैंक डिटेल की जानकारी भी ली।
कार्यवाही की मांग
जिस पर पीड़ित ने बताया कि भय के कारण उन्होंने ठगों की ओर से बताए गए नंबर पर धन ट्रांसफर कर दिया। महिला पुलिस अधिकारी ने तीन चार घंटे में बार-बार आइ एम सेफ एंड नेशनल इंटरेस्ट इज सेफ लिखने को कहा। पीड़ित ने पूरे प्रकरण की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। जिस पर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।