2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। इसी संबंध में दिनांक 21.12.2021 को उ0नि0 मनमोहन सिंह (प्रभारी चौकी खीड़ा) द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ग्राम प्रहरियों का सम्मेलन लेकर थाना क्षेत्रान्तर्गत घटित होने वाली समस्त घटनाओं की सूचना पुलिस को देने, आमजनमानस को कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
अल्मोड़ा: चौखुटिया पुलिस ने आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में ग्राम प्रहरियों के साथ की गोष्ठी, दिए दिशा निर्देश