April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री ने वअर्चुल माध्यम से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का किया शुभारंभ, जिलाधिकारी ने महिलाओं एवं बच्चियों को वितरित की किट

आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वअर्चुल माध्यम से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। जिसमें प्रसवोपरांत मातृ व कन्या शिशु के पोषण और अतिरिक्त देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं/जुड़वा बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान किया शुरू, जिससे फैली जन जागरूकता-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान शुरू किया। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इस अभियान से व्यापक जनजागरूकता आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे लिंगानुपात मे सुधार भी आया है। 

जीवन का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ बेटियों ने न पाई हो सफलता-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बेटों की बजाय बेटियां माता पिता का अधिक ख्याल रखती हैं। आज जीवन का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहाँ बेटियों ने सफलता न पाई हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना बेटियों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके बाद जल्द ही मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू करने जा रहे हैं।

बेटियों को आगे बढाने के लिए दोहरी मानसिकता को करना है खत्म-

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमें बेटियों को आगे बढाने के लिए दोहरी मानसिकता को खत्म करना है। प्रकृति और संविधान ने समानता का संदेश दिया है। इसलिए बेटियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। हमारे समाज में महिला-पुरूष का समान महत्व है। हमें भेदभाव की सोच को समाप्त करना है।

10 महिलाओं एवं बच्चियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की-

इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 10 महिलाओं एवं बच्चियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। जिसमें इस किट में बादाम, छुआरा, अखरोट, बच्ची हेतु जुराब, तौलिया, स्कार्फ, तेल, साबुन, कम्बल सहित लगभग दो दर्जन चीजे रखी गयी है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम चरण में इस योजना से 1002 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विकासखण्डों में किट पहुॅचा दी गयी है और बाल विकास के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर किट वितरित करने के निर्देश दिये है।                                                     

इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, धर्मवीर आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर पाण्डे, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमित्रा आर्या, विनीता वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहा, बाल विकास विभाग की चम्पा जोशी, गीता जोशी, राजकुमार के अलावा योजना से जुड़े लाभार्थी उपस्थित रहे।