सल्ट (अल्मोड़ा): सल्ट ब्लॉक के कलझीपा जोशी में स्थित प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
जताया आभार
इस घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार गुरु गोरखनाथ मंदिर संपूर्ण क्षेत्र की जन-आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इस पहल से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।जिस पर सल्ट विधायक महेश जीना ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।