अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते।
किया सम्मानित
जिस पर इन पदक विजेताओं का स्थानीय विधायक मनोज तिवारी ने सम्मान किया। उन्होंने रजनी नेगी के स्वर्ण और माही बिष्ट के रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोच यशपाल भट्ट का भी माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया गया।