अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 के लिए इन खिलाड़ियों का चयन, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन हुआ है।

इन खिलाड़ियों का चयन

जानकारी के अनुसार यशपाल भट्ट, हिमानी मेर व आदित्य लटवाल का चयन हैदराबाद में होने वाली सातवीं राष्ट्रीय सीनियर मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 के लिए हो गया है। यह खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों के चयन पर पर डीएम अंशुल सिंह, विधायक मनोज तिवारी, मुए-थाई एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, महासचिव नीलेश जोशी, डीएसओ महेशी आर्या, जिला ओलंपिक संघ सचिव जीएस खोलिया, कमल जोशी, ईशान साह आदि ने बधाई दी है।