March 21, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के गठन पर जताई खुशी, चौघानपाटा में आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

 3,439 total views,  2 views today

आज अल्मोड़ा जिले के चौघानपाटा में अल्मोड़ा कांंग्रेस ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश कांंग्रेस कमेटी के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए  आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

कांंग्रेसजनों ने जताई खुशी-

इस अवसर पर कांंग्रेसजनों ने उत्तराखंड प्रदेश में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकारी अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए अति प्रसन्नता व्यक्त की। जिसमें  कांग्रेसजनों ने कांंग्रेस जिन्दाबाद के नारे लगाए।  

पूरे प्रदेश की कांंग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ 2022 में इस प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार-

जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने राष्ट्रीय कांंग्रेस नेतृत्व एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब यह सुनिश्चित हो गया है कि पूरे प्रदेश की कांंग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ 2022 में इस प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई, बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास से त्रस्त हो चुकी है तथा पूरे प्रदेश की जनता इस प्रदेश में कांंग्रेस की सरकार देखना चाहती है।

इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,सभाषद सचिन आर्या,यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय,पूर्व सभाषद किशनलाल, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, जिला महामंत्री राधा बिष्ट,गीता सैनी,जिला महासचिव गीता मेहरा,ललित सतवाल,अम्बीराम, अरविन्द रौतेला,नवीन कनवाल,विनोद कुमार,प्रदीप बिष्ट, दिनेश नेगी,राबिन भण्डारी,अख्तर हुसैन,मुकेश नेगी,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,पारितोष जोशी,महेश आर्या,भानु सिंह बिष्ट सहित दर्जनों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।