अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जय मां तुंगेश्वरी स्यालीधार की ओर से जगन्नाथ सिंह लटवाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
इन टीमों ने जीता मुकाबला
जिसमें सोमवार को पहला मुकाबला युवा नाईन और स्याली नाईन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में युवा नाईन, बीएस नाईन ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। युवा नाईन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 112 रन बनाए। जवाब में स्याली नाईन की पूरी टीम 108 रन ही बना पाई। युवा नाईन ने चार रन से मैच जीता। दूसरा मैच बीएस नाईन और ओल्ड-गोल्ड के बीच खेला गया। जिसमें बीएस नाईन ने तीन विकेट से मैच जीता। तीसरा मैच युवा नाईन और जाखन देवी के बीच खेला गया। युवा नाईन ने 55 रन से मैच जीता।