अल्मोड़ा: खेल दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन, सागर, राधा, कमल और भव्या ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़ का आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से क्रास कंट्री दौड़ आयोजित हुई।

धावकों ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग

नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा से शुरू हुई क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, हरीश कनवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।‌ इस मौके पर बड़ी संख्या में धावकों ने प्रतिभाग किया। ओपन पुरूष वर्ग में सागर सिंह बिष्ट, ओपन महिला वर्ग में राधा भट्ट, जबकि जूनियर बालक में कमल भट्ट और बालिका वर्ग में भव्या रावत ने बाजी मारी। खेल विभाग की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता के साथ प्रतिभागी दस धावकों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

रहें मौजूद

इस मौके पर यहां प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बग्याल, हीरा कनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रीता बिष्ट, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वमी, वंदना भंडारी, लता साह, कैलाश राम, यशवंत कुमार, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार, मदन कुमार समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।