उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मानसून की सुस्त रफ्तार: अभी कुछ दिन और सताएगी गर्मी, पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नही आ रहे हैं। मानसून के आने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून आने में फिलहाल देरी हो सकती है। वही आज पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना है। उसके साथ ही तेज हवाएं चलने का यलों अलर्ट जारी किया गया है जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, चंपावत, टिहरी और पिथौरागढ़ जनपद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मानसून के आने में अभी 7 से 10 दिन की देरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में मानसून सामान्य से 7 से 10 दिनों की देरी से आ सकता है। प्रदेश में आमतौर पर मानसून 25 जून के बाद पूरी तरह से पहुंचता है लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में अनुकूल मौसमी सिस्टम के अभाव में मानसूनी हवाओं की प्रगति रुकी हुई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।