April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: रघुपति राजा राम से सराबोर हुई सांस्कृतिक नगरी


आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई।

पुलिसर्किमयों को उनके कर्तव्य व स्वच्छता की शपथ दिलाई-

पुलिस लाइन में एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिसर्किमयों को उनके कर्तव्य व स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने जवानों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा की शपथ दिलाई। यहां एसडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, सीडीओ नवनीत पांडे, जिला सूचना अधिकारी अजनेश राना समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसएसपी ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की दिलाई शपथ-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर खगमरा स्थित पुलिस लाइन में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा की शपथ दिलाई। इस मौके पर एसएसपी की ओर से पुरस्कार वितरण भी किया गया। यहां सीओ राजन सिंह रौतेला समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा ने गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया याद-

गांधी और शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालरोड स्थित चौघानपाटा में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज सेवा और समर्पण अभियान के तहत पूरे अल्मोड़ा जनपद में सभी बूथों पर महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर बद्रेश्वर वार्ड के राज नौला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, दर्शन रावत, विनित बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, अमित साह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गांधी जयंती पर कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी-

महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत खत्याड़ी में प्रभात फेरी निकाली। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत रामलीला मैदान के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर यहां नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, न्याय पंचायत अध्यक्ष कुंदन सिंह नेगी, नारायण दत्त पांडे, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, देव सिंह कनवाल, देव सिंह चौहान, निर्मल रावत, विपुल कार्की, नवीन कनवाल, शंकर जोशी, गोकुल कनवाल, योगेश सिंह, अरविंद रौतेला, हबीब अहमद, श्याम सिंह, दीपक कुमार, नरेंद्र कनवाल, बंसत सिंह, गोविंद, नंदन कनवाल, पूरन सिंह, शाहीद, विक्रम कुमार आदि मौजूद रहे।

गांधी जयंती पर प्रभात फेरी निकाल विधिक जानकारी दी-

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर गांधी जयंती और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चौघानपाटा से स्टेडियम तक प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें स्लोगन और बैनर के माध्यम से दी विधिक जानकारी दी। इस मौके पर यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि शंकर मिश्रा, प्रशांत जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, रिटेनर लॉयर गजेंद्र सिंह मेहता, पैनल अधिवक्ता मनोज सिंह बृजवाल, मोहम्मद ईमरोज, समेत कई पीएलवी वांलिटयर मौजूद रहे।