अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज प्राथमिक स्कूलों में सहायक शिक्षकों की भर्ती चरणवार करने की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिशुओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
भर्ती चरणवार करने की मांग
जिस पर जागेश्वर विधायक और सीईओ को ज्ञापन भी सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को चरणवार किया जाए या फिर उन्हें भी इस भर्ती में शामिल होने का अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पदों पर भर्ती होने से बाहरी राज्यों के निजी संस्थानों से डीएलएड करने वाले भर्ती होंगे और राज्य के डायट के प्रशिक्षु वंचित हो जाएंगे।
दी आंदोलन की चेतावनी
जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
रहें मौजूद
इस मौके पर सांकेतिक प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश मिश्रा, दर्शन कुमार, हरीश पाल, मनोज रजवार, रिचा जोशी, कविता जोशी, कैलाश नाथ समेत प्रक्षिशु मौजूद रहे।