March 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: महिला कांंग्रेस ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ज्वालापुर के भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए किया प्रर्दशन,फूंका विधायक का पुतला

आज अल्मोड़ा में स्थानीय चौघानपाटा में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रोष में आई महिला कांंग्रेस ने विधायक राठौर का पुतला भी दहन किया।

घृणित कार्य करने वाले विधायक राठौर को अभी तक नहीं किया गया गिरफ्तार-

जिसमें अल्मोड़ा कांंग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है जिसके बाद नैतिकता के आधार पर उन्होंने खुद अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था, परन्तु इसके विपरीत सत्ता की हनक विधायक के सर चढकर बोल रही है। भाजपा के संरक्षण में ऐसा घृणित कार्य करने वाले विधायक राठौर को अभी तक गिरफ्तार तक नहीं किया गया है।

राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिला अपराधों में हुई है बढ़ोत्तरी

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा चीख चीख कर लगाती है वही दूसरी ओर भाजपा के विधायक और पदाधिकारी महिलाओं के साथ इस तरह के कुकृत्य करते हैं। इनको सजा देने के बजाय भाजपा इनको संरक्षित करने का कार्य कर रही है। लता तिवारी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिला अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेता ही बेटियों के उत्पीड़न में सबसे आगे हैं।  भाजपा के कुछ विधायकों और पदाधिकारियों पर पहले भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं परन्तु ऐसे लोगों को सजा देने के बजाय भाजपा इनको बचाने का कार्य कर रही है।

पुलिस को विधायक को अविलम्ब गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए

लता तिवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं की इन हरकतों से भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ चुका है।उन्होंने कहा कि पुलिस को विधायक को अविलम्ब गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है  जिसका उदाहरण है कि उक्त महिला की पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की, जिसके चलते मजबूरी में महिला को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी तब जाकर विधायक पर मुकदमा दर्ज हुआ।

सड़कों पर उतरकर करेंगे आन्दोलन-

जिसमें मांग की है कि विधायक राठौर की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रदेश सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाये।उन्होंने कहा कि यदि सत्ता की ताकत दिखाते हुए भाजपा ने विधायक राठौर को बचाने की कोशिश की तो महिला कांंग्रेस शान्त नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी।

इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-

इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष लीला जोशी,किरन जोशी,नगर सचिव अनीता कन्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट,जिला महामंत्री राधा बिष्ट,जिला सचिव हेमा तिवारी,जिला सचिव माया गैड़ा,जिला उपाध्यक्ष तारा तिवारी,जिला उपाध्यक्ष धीरा तिवारी,ज्योति बिष्ट,मंजू बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डे आदि उपस्थित रहे।