अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द जाम से छुटकारा मिलेगा।
पर्यटकों को जाम से मिलेगी राहत
मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए वाहनों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए शटल सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवा आगामी पहली जून से शुरू होगी, जो आरतोला से विनायक पुल जागेश्वर तक चलेगी। शटल सेवा शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आरतोला में पार्किंग की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसका जल्द संचालन शुरू किया जा रहा है। प्रशासन ने 10 साल के लिए पार्किंग का टेंडर किया है। यह नई व्यवस्था लागू होने से जागेश्वर में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।