अल्मोड़ा: अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा डायट मैदान, युवाओं को नशे से दूर करने की नई पहल, खेल प्रेमियों ने डीएम को किया सम्मानित

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के ऐतिहासिक डायट मैदान के जीर्णोद्धार और इसे अत्याधुनिक स्वरूप प्रदान करने पर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।

किया सम्मानित

जनपद में खेल गतिविधियों को नई दिशा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के इन प्रयासों से गदगद खेल प्रेमियों ने जिलाधिकारी को विशेष रूप से सम्मानित किया।‌ सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं, खेल प्रशिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी की पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षों से उपेक्षित पड़े डायट मैदान का कायाकल्प होने से जिले की युवा प्रतिभाओं को अब अपनी क्षमता निखारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह आधुनिक मैदान न केवल दैनिक अभ्यास के काम आएगा, बल्कि भविष्य में जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशासन की यह पहल युवाओं को खेल की ओर आकर्षित कर उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में कारगर साबित होगी।
​”खेल संस्कृति को मजबूत करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य” — डीएम

अपने सम्मान पर आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अल्मोड़ा में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित और मजबूत करना है। कहा कि भविष्य में भी खेल अवसंरचना के विकास और खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, ताकि अल्मोड़ा के युवा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद मीरा मिश्रा, पार्षद ज्योति साह, नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी, जगमोहन बिष्ट,कृष्ण बहादुर सिंह,जगत तिवारी,रेडक्रॉस प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल,दीपक शाही,प्रधान विनोद जोशी,सुनील कर्नाटक, नमित जोशी,पंकज बिष्ट, राजेंद्र सिंह राणा,गणेश बगडवाल,नरेंद्र बिष्ट,अनुज साह,दीपांशु जोशी,तनुज तिवारी,अतुल पांडे,शिवम जोशी,पवन टिकोला,रजत बिष्ट,संजय शाही,राकेश तिवारी,दीवान बिष्ट,रमेश भोज आदि लोग उपस्थित रहे।